बीबीसी के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, स्टाफ के फोन किए बंद।


बीबीसी (BBC) के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, IT की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है।
लंदन स्थित BBC के दफ्तर को छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। उधर, इनकम टैक्स के सूत्रों ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि ये इनकम टैक्स की टीम का सर्वे है। हालांकि, अभी तक इनकम टैक्स विभाग की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उधर, कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई। उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल। उधर, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर बताया कि बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर के छापेमारी की खबर है। बहुत खूब। अप्रत्याशित। दरअसल, हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी। यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी। इसमें पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल पर सवाल उठाए गए थे। केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी में भी याचिकाएं दायर हुई हैं।

प्रधान संगठन चुनाव 2026।
चंपावत ।आज दिनाँक 12/02/2026 को विकास खण्ड चम्पावत सभागार में ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव प्रक्रिया के लिए…

गोलज्यू संदेश यात्रा” के शुभारंभ पर चंपावत में उमड़ पड़ा श्रद्धा का सैलाब। गोरल देव महाराज के जयकारों से गूंज उठी चंपा नगरी।
चंपावत। न्याय के देवता गोलज्यू (गोरलदेव महाराज) के मूल स्थान चंपावत से आज धरोहर संस्था की ओर से…

प्रदेश में दो सौ करोड़ से बढ़कर दो हजार करोड़ रुपए सेब का सालाना टर्नओवर बढ़ाने का निर्धारित किया जाए लक्ष्य – सीएम
चम्पावत। गोरलचोड़ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।…

पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व।
चंपावत। चंपावत में दिनांक 16/07/2024 को अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा…


