Monday, 16 November 202611:49:33 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

विधानसभा निर्वाचन 2027 के लिए ईवीएम–वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू, प्रदर्शन वैन रवाना

November 16, 2026   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

ईवीएम वाहन के माध्यम से गांवों और मोहल्लों में मतदाता मॉक वोट डालकर समझ सकेंगे मतदान की प्रक्रिया

जिला सभागार में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिए जनपद चम्पावत में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण, प्रदर्शन और मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के.एन. गोस्वामी ने मोबाइल ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला सभागार में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी ने प्रदर्शन कार्यक्रम के संचालन और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के. एन. गोस्वामी ने बताया कि निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में चम्पावत में 16 नवंबर से ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। अभियान विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की घोषणा तक चलेगा। इसके तहत पांच मोबाइल वैन तहसीलों में जाएंगी और चार ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर भी मतदाताओं को जानकारी दी जाएगी।उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर मतदाताओं को ईवीएम से वोट डालने और वीवीपैट पर्ची पर अपने चयन की पुष्टि करने की प्रक्रिया समझाएंगे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!