Saturday, 07 November 202609:40:33 AM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) और रिया मनी ट्रांसफर की साझेदारी से ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में आसान हुई अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर सेवा

November 7, 2026   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) और रिया मनी ट्रांसफर की साझेदारी से ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में आसान हुई अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर सेवा

सहायक अधीक्षक लोहाघाट उपमंडल चंपावत द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) और रिया मनी ट्रांसफर के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी की गई है।

इस साझेदारी के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती अंतरराष्ट्रीय इनवर्ड मनी ट्रांसफर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। इसके अंतर्गत विदेशों से भारत भेजी जाने वाली धनराशि को देश भर में फैले सुदृढ़ डाकघर नेटवर्क के माध्यम से बेहद आसानी से प्राप्त करने की सुविधा सुलभ हो जाएगी।

​यह विशेष पहल विशेष रूप से उन ग्रामीण परिवारों के लिए अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होगी, जिन्हें बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं तक पहुँच बनाने में भौगोलिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आईपीपीबी (IPPB) और रिया मनी ट्रांसफर की यह संयुक्त साझेदारी देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों तक आधुनिक वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!