Sunday, 08 November 202602:29:08 AM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

प्रदेश में दो सौ करोड़ से बढ़कर दो हजार करोड़ रुपए सेब का सालाना टर्नओवर बढ़ाने का निर्धारित किया जाए लक्ष्य – सीएम

July 30, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। गोरलचोड़ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया। साथ ही जिले के प्रगतिशील विभिन्न कास्तकारो से वर्चुअल संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की “उन्नति एप्पल परियोजना” इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि कैसे सामूहिक प्रयासों से कृषि परिवर्तन को बढ़ावा मिल सकता है। इस पहल की सफलता हमारे किसानों की दृढ़ता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। इस परियोजना से प्रदेश में सेब के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। साथ ही उन्होंने कहा की इस परियोजना से चंपावत में सेब की खेती करने वाले किसानों में आए सकारात्मक बदलावों को देखकर बेहद प्रसन्नता भी हो रही है कि यह कास्तकार चंपावत को आदर्श जनपद की परिकल्पना को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा की इस परियोजना ने किसानों को उन्नत रोपण सामग्री, अच्छे कृषि अभ्यासों (जीएपी) में प्रशिक्षण और आधुनिक बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान की है, जिसके परिणामस्वरूप सेब उत्पादन और किसानों की आय में पर्याप्त वृद्धि हुई है। जिससे किसानों की आर्थिकी की मजबूत होने के साथ ही प्रगतिशील किसानों द्वारा अन्य को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा सेब राज्य की आजीविका, समृद्धि और विकास का प्रतीक है। इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए कोका-कोला इंडिया और इंडो-डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजीज की परियोजना उन्नति एप्पल जैसी आधुनिक कृषि-तकनीक पहल अत्यधिक उत्पादक और लाभदायक साबित हुई है। इसने हमारे मेहनती किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा भविष्य किवी, अखरोट, नाशपाती, प्लम, खुमानी और पैशन फ्रूट की खेती यहां की जा सकती है। उत्तराखंड की जलवायु इन फलों के लिए बहुत ही अनुकूल है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा यहां की भूमि काफी उर्वरा है जिसमें सभी उत्पादन किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस जिले को ऊंचाईयों तक ले जाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने अपने विचार रखे। इंडो – डच हार्टिकल्चर टेक्नोलॉजी के निदेशक सुनील चड्ढा ने भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर निदेशक कोका कोला राजीव गुप्ता ने कहा कि इस मिशन के अंतर्गत चंपावत में सेब के उत्पादन के बेहतर परिणाम आ रहे है। नई तकनीक एवं सभी के सहयोग से सेब का उत्पादन हम दो से तीन गुना और बढ़ा सकते है। जिससे किसानों के आय में भी वृद्धि होगी और किसान देश के विकास में अपनी भागीदारी कर सकेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उन्नति सेब उत्पादों से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन किया गया, साथ ही प्रगतिशील काश्तकारों कमल गिरी, जगदीश पुनेठा, ईश्वर नाथ, जगदीश चंद्र पांडे, कमल किशोर पांडे, कमलेश सक्टा, महेश सिंह ढेक, धर्मानंद डेसमंड, खिलानंद को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व किसानों को दूधपोखरा स्थित कमल गिरी के सेब के बागान दिखाया गया और बागवानी हेतु प्रेरित किया और टिप्स दिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, विनीता फर्त्याल , सुमनलता, समेत प्रगतिशील किसान तथा अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!