Sunday, 08 November 202602:37:23 AM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

1.362 ग्राम चरस के साथ खेतीखान से चरस तस्कर गिरफ्तार…………

April 26, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। एसपी अजय गणपति के निर्देश तथा सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में चंपावत जिले में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति देवभूमि 2025 अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस व एएनटीएफ को एक बड़े चरस तस्कर को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है गुरुवार को को सीओ चंपावत वंदना वर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया बुधवार रात को पुलिस व एएनटीएफ कुमाऊ टीम के द्वारा प्रभारी एसओ थाना लोहाघाट चेतन रावत के नेतृत्व में खेतीखान क्षेत्र से चरस तस्कर मुकेश चंद्र जोशी पुत्र कृष्णानंद जोशी निवासी गरकोट को 1.362 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है सीओ वंदना वर्मा ने बताया आरोपी इस चरस को ऊंचे दामों में बेचने के लिए तराई के क्षेत्र में ले जा रहा था तथा पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने यह चरस खुद अपने हाथों से घर में तैयार करी थी सीओ ने बताया पुलिस का मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत, एसआई पूरन सिंह, एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद ,हेड कांस्टेबल संजय जोशी, चालक अशोक पुरी तथा एंएनटीएफ टीम मे इंस्पेक्टर पवन स्वरूप , एसआई बिपिन चंद्र जोशी , एसआई जगबीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह ,कांस्टेबल इसरार अहमद ,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!