Sunday, 29 November 202605:17:47 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गुमशुदा तीन बच्चों की सकुशल वापसी से परिजनों ने ली राहत की सांस।

July 26, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नगर क्षेत्र के तीन बच्चों के एकाएक गायब होने से नगर तथा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों द्वारा बच्चों की ढूंढ खोज की गई। जब उनका कहीं पता नहीं चला तो थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट सभी जिलों में दी। इसकी सूचना देने के साथ विशेष टीम भी गठित की गई। बाद में पुलिस की सक्रियता के चलते तीन बच्चों को सितारगंज से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों को बरामद करने वालों में अशोक कुमार, मनीष खत्री, चेतन रावत, गणेश बिष्ट, उमेश रावत, ललित, सुनील कुमार, संजय जोशी, विनोद जोशी शामिल थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!