Thursday, 26 November 202606:20:31 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, 87.60 लाख रुपये की स्वीकृति

November 26, 2026   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र के लिए भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। उत्तराखण्ड शासन ने पंचायतीराज विभाग से संबंधित इस कार्य के लिए 87.60 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। प्रवेश द्वार बनने से श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र के प्रवेश स्थल की पहचान करने में सुविधा होगी।

जिला स्तरीय तकनीकी समिति ने प्रस्तावित लागत को औचित्यपूर्ण पाया है। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2026–27 में कुल स्वीकृत लागत की 60 प्रतिशत राशि यानी 52.56 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में मंजूर की है। यह राशि जिलाधिकारी के माध्यम से कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई जाएगी।

निर्माण शुरू करने से पहले विस्तृत प्राक्कलन और मानचित्र पर सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति ली जाएगी। शासन ने निर्माण की नियमित समीक्षा कर कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी हर तीन माह में कार्य की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय के घोषणा अनुभाग को भेजेंगे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!