Thursday, 26 November 202604:14:12 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आइटीबीपी की 36वीं बटालियन में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया पारंपरिक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में।

January 27, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। आईटीबीपी की 36वीं बटालियन में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। सहायक सेनानी गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई परेड की कमांडेंट डीपीएस रावत ने सलामी ली तथा जवानों व अधिकारियों को बधाई दी।
कमांडेंट ने हिमवीरों के शौर्य व पराक्रम पर गर्व करते हुए कहा कि हम अपने उस राष्ट्र के सदा ऋणी रहेंगे, जिसने हमें मान, सम्मान एवं स्वाभिमान से जीने का अवसर दिया। हम मृत्युपर्यंत तक अपने राष्ट्र के मान व सम्मान को कभी नहीं झुकने देंगे। इस अवसर पर पुलिस लाइन चंपावत में हुई भव्य सामूहिक परेड में हिमवीरों द्वारा शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। इस अवसर पर कमांडेंट ने हिमवीरों के परिवारों को भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें भी इस खुशी के माहौल में शामिल किया। इस अवसर पर यहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई तथा राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!