Tuesday, 24 November 202611:45:47 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मॉडल जिले को नशा मुक्त करने के लिए एसपी को किया गया विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत।

January 28, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले को पूर्ण नशामुक्त करने के लिए सफल अभियान संचालित करने हेतु विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। देहरादून में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मालूम हो कि गणपति द्वारा एक साल पूर्व अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस तंत्र में नई कार्य संस्कृति,आचार- विचार व संस्कारों का समावेश किए जाने से पुलिस ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। चंपावत जिले को नशा मुक्त करने के अभियान की बात करें तो गत वर्ष से अब तक करोड़ों रुपए लागत के नशीले पदार्थ बरामद कर अभियुक्तों को कानून के कटघरे में खड़ा किया है। युवाओं का ध्यान नशे से हटाने के लिए उन्हें खेल स्पर्धाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व पुलिस में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण की तैयार जैसे कार्य किए गए हैं, जिससे उनका हृदय परिवर्तन हो रहा है। इस दिशा में उनके प्रयास लगातार जारी हैं। सबसे सुखद पहल यह है कि पुलिस द्वारा जन सहयोग से अनेक कार्य संचालित किए जाने के कारण उसे हर कार्य में नागरिकों का सहयोग भी मिलता रहा है। पुलिस को संस्कारवान बनाने के परिणाम चुनाव में उस समय देखने को मिले, जब पुलिस के जवानों को बुजुर्ग मतदाताओं को अपने माता-पिता की तरह उन्हें प्यार एवं सम्मान देते हुए देखा गया। यही नहीं उनके द्वारा पूर्णागिरि जैसे उत्तर भारत के प्रमुख मेले को पूर्ण व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया। जिले को मिले इस सम्मान के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक को बधाई दी गई है। लोहाघाट नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद वर्मा के अनुसार पुलिस के कारण जिले को मिले सम्मान के लिए नगर पालिका बोर्ड एवं नगर के लोग समारोह पूर्वक एसपी अजय गणपति को भी सम्मानित करेंगे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!