Friday, 27 November 202608:07:42 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मंडलायुक्त दीपक रावत एवं आईजी निलेश आनंद भरणे ने कोली ढेक झील का किया निरीक्षण।नौकायन से पूरे झील क्षेत्र का लिया जायजा।

September 8, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट । मंडलायुक्त दीपक रावत एवं आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने आज कोलीढेक स्थित झील का निरीक्षण किया तथा झील के डूब क्षेत्र का नौकायन से जायजा भी लिया। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस झील को देखकर मंडलायुक्त काफी प्रभावित हुए तथा उन्होंने इसे पर्यटन एवं रोजगार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना था कि झील के डूब क्षेत्र में आने वाले देवदार के वृक्षों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।यह भी कहना था कि झील के कारण लोहाघाट क्षेत्र में पर्यटन एवं रोजगार की अपार संभावनाओं को बल मिलेगा। आने वाले समय में यह झील चंपावत समेत पिथौरागढ़ जिले के लोगों को भी आकर्षित करती रहेगी। उनके साथ जिलाधिकारी नवनीत पांडे, एसपी देवेंद्र पींचा ने भी नौका के जरिए डूब क्षेत्र का जायजा लिया। झील की बनावट एवं इसकी प्राकृतिक सुंदरता से दोनों अधिकारी काफी प्रभावित हुए। इस दौरान नौका संचालकों की ओर से रोहित ढेक,दीपक फर्त्याल, विनोद ढेक, सुनील ढेक, गिरीश ढेक, मोहम्मद कलीम आदि लोगों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर यहां पर्यटकों के लिए शौचालय, मूत्रालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं देने की मांग की। मंडलायुक्त का कहना था कि झील में आने वाले पर्यटकों को हर प्रकार की सुविधा दिए जाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा आगणन तैयार किया जा रहा है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!