Monday, 09 November 202603:11:22 AM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

नगर को ग्रीन एवं क्लीन बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से निकाली गई विशाल स्वच्छता जागरूकता रैली।

September 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों को सामूहिक रूप से दिलाई स्वच्छता की शपथ।

लोहाघाट। नगर को साफ-सुथरा, ग्रीन एवं क्लीन बनाने के उद्देश्य से आज नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अलावा व्यापारियों, समाजसेवियों एवं आईटीबीपी के हिमवीरों ने भाग लिया। जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर पंचायत मैदान में एकत्रित हुई, जहां अध्यक्ष द्वारा सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व नगर के प्रसिद्ध रिशेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक रूप से स्वच्छता कार्य किया गया। आईटीबीपी के हिमवीरों द्वारा यहां मंदिर परिसर को चमका दिया गया। मालूम हो कि नगर पालिका द्वारा नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए यहां सुबह-शाम नगर की सभी सड़कों एवं मोहल्लों में कूड़ा वाहन की सेवाएं दी जाती हैं। वाहन के आने का संकेत मिलते ही लोग अपने घरों का कूड़ा उसमें डालने के आदी हो गए हैं, जिससे नगर में अब कोई भी कूड़ादन नहीं है। रैली के आयोजन व संयोजन में ईओ अशोक अधिकारी, व्यापार संघ के अध्यक्ष भैरव राय, नगर पंचायत के सभी सभाषद एवं नगर पालिका की ब्रांड एम्बेसडर एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा पूरे समय मौजूद थे।

फोटो – लोहाघाट में निकाली गई वृहद स्वच्छता जागरूकता रैली।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!