Thursday, 26 November 202612:21:05 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पहाड़ की धीर-बीर एवं गंभीर महिलाओं को आरोग्य प्रदान करने में उन्हें होती है आनंद की अनुभूति-डा़ शेनाय

January 28, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में चल रहे महिला रोग चिकित्सा शिविर में दूरदराज क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं उपचार के लिए आ रही है। शिविर का संचालन लंदन से आई महिला एवं प्रसूति रूप विशेषज्ञ डॉक्टर रसना शेनाय द्वारा किया जा रहा है। इस बीच डॉक्टर शेनाय द्वारा गठिया, बात रोग, लिकोरिया, खून की कमी, सांस , पेट संबंधी बीमारियों से बड़ी राहत मिल रही है। डॉक्टर डॉ़ शेनाय मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय मैं अपनी निशुल्क सेवाएं देती आ रही है। उनका कहना है कि पहाड़ की महिलाएं काफी धीर-गंभीर होने के साथ काम के बोझ से लदी रहती है। उन्हें स्वस्थ रखने के लिए वह प्रति वर्ष यहां से सेवा देने के लिए आती रही है मुझे उनकी सेवा करने में विशेष प्रसंगता होती है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!