Tuesday, 24 November 202611:43:47 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नहीं रही बाराही धाम के पीठाचार्य स्व. नंदा बल्लभ जोशी की धर्मपत्नी।

January 29, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। बाराही मंदिर देवीधुरा के पीठाचार्य स्व. नंदा बल्लभ जोशी की धर्मपत्नी देवकी देवी का सोमवार की शाम को उनके संस्कृत महाविद्यालय स्थित आवास में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज खीरगंगा घाट में किया गया, जहां भारी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। पीठाचार्य स्व. जोशी का पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया के साथ मिलकर बाराही धाम को ऊंचे मुकाम में पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान रहा है,जिसमें पीठाचार्य की धर्मपत्नी ने भी परछाई की तरह उनका साथ दिया। स्व जोशी के निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में जुट गई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे,एसडीम नितेश डांगर,भाजपा के मीडिया प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने जहां शोक संवेदना व्यक्त की वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मोहन सिंह बिष्ट,त्रिलोक सिंह बिष्ट, बद्री सिंह बिष्ट, विरेंद्र लमगड़िया, गंगा सिंह चम्याल, रोशन लमगड़िया, दीपक चम्याल, चंदन बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, ईश्वर सिंह बिष्ट,रमेश राणा, बिशन चम्याल, हयात सिंह बिष्ट,पूरन सिंह आदि चार खाम, सात थोकों से जुड़े प्रमुख लोगों ने खीरगंगा श्मशान घाट में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। स्व जोशी के अनुज एवं संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी,कीर्ति शास्त्री ने चिता को मुखाग्नि दी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!