Monday, 23 November 202612:10:12 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

देवर ने दुष्कर्म कर विधवा भाभी को बनाया गर्भवती पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ 376 आईपीसी मे मुकदमा किया दर्ज।

June 3, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

बाराकोट ब्लॉक के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहां देवर ने अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बना दिया है। शनिवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बाराकोट के एक गांव की विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। महिला के द्वारा अपने देवर त्रिभुवन चंद्र पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया एसएचओ ने बताया महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर त्रिभुवन चंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एस आई सुष्मिता राणा के द्वारा की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जानकारी के मुताबिक महिला के पति की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। तब से वह अपने सास ससुर के साथ रहती है महिला के दो बच्चे हैं ।महिला के द्वारा बार-बार पेट दर्द होने की शिकायत पर उसके ससुर महिला को शुक्रवार को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला की जांच कर महिला को 5 महीने की गर्भवती बताया तथा टनकपुर थाने को सूचना दी जिसके बाद टनकपुर पुलिस ने मामले को लोहाघाट पुलिस को सौप दिया वहीं आरोपी देवर के भी दो बच्चे हैं और वह पेशे से वाहन चालक है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफसीस कर रही है वहीं आरोपी देवर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार व झूठा बता रहा है। उसके द्वारा थाने में डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया गया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!