Friday, 20 November 202608:20:52 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा 42 सीटर विमान

March 1, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

पिथौरागढ़ । उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे से 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी दे दी है। सीएम धामी ने इसके लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आभार जताया है। सीएम धामी ने पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर रूप से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ आगमन के बाद से पिथौरागढ़ में पर्यटन के संभावनाएं बढ़ने का दावा कर रही है। कहा जा रहा है कि तब से कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश के यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि विमान सेवा शुरू होने से सीमांत क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही आपदा के दौरान लोगों को वहां से रेस्क्यू करने में भी मदद मिलेगी ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!