Thursday, 26 November 202612:59:18 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सत्संग कार्यक्रम में बताया गया मानव जीवन का मूल लक्ष्य।

May 23, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जूनियर हाई स्कूल, फोर्ती में आनंदम कक्षा में संत निरंकारी मिशन द्वारा सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
निरंकारी मिशन के राज्य स्तरीय ज्ञान प्रचारक 94 वर्षीय बेरीनाग निवासी रिटायर्ड प्रधानाचार्य श्री सोहन सिंह रावत जी ने बच्चों को गुरु की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए गुरुमुखी रहने तथा पंच तत्व के शरीर को निरोगी, व्यसनमुक्त , शाकाहारी रख परमात्मा का ध्यान रखने को आवश्यक बताया। उन्होंने आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर सभी जीवों, वनस्पतियों की आवश्यकता, महत्व पर बाते बताई। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने निरंकारी मिशन के श्री रावत जी, गिरी जी, मेहरा जी का स्वागत अभिनंदन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। सत्संग कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक कमल राय, सुमन चंद्र राय, यामिनी जोशी, प्रकाश बगौली, मुन्नी देवी सहित 70 बच्चो ने सत्संग का लाभ लिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!