Thursday, 26 November 202612:49:13 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में उमड़ रही है भारी भीड़

May 23, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में चल रहे नेत्र चिकित्सा, नाक कान गला एवं हड्डी रोग निशुल्क चिकित्सा शिविर में भारी भीड़ लग रही है। यहां कोलकाता से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल द्वारा पूर्ण सेवा भाव के साथ रोगियों का उपचार कर उन्हें बहुत बड़ी राहत दी जा रही है। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदान’द महाराज द्वारा चंपावत जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के ना होने से रोगियों को होने वाली भारी कठिनाइयों को देखते हुए पिछले कई वर्षों से कोलकाता आदि स्थानों से विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीमों के जरिए यहां शिविर लगाकर रोगियों को बड़ी राहत दी जा रही है। नेत्र ऑपरेशन के लिए यहां अत्याधुनि ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार की व्यवस्था जिले के किसी भी सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सालय में नहीं है। यहां आज तक किए गए हजारों नेत्र चिकित्सा शिविर मैं किए गए ऑपरेशन मैं शत-प्रतिशत सफलता मिली है। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एक देवानंद के अनुसार दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले रोगियों की कठिनाइयों को देखते हुए चिकित्सालय की ओर से निशुल्क बस सेवा भी संचालित की गई है जिससे रोगियों को उनके घर से आने के बाद चिकित्सालय में उपचार कर उन्हें घर तक छोड़ा जा रहा है इससे न केवल उन्हें बहुत बड़ी राहत मिल रही है बल्कि उनका समय व धन भी बच रहा है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!