रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आज दिनांक 13-07-2026 सोमवार को होली विज्डम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत आनन्द सिंह अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि घनश्याम भटट् ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अधिकारी जी ने विद्यालय को क्षेत्र का गौरव बताते हुए कक्षा बारहवीं के वरीयता सूची में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भटट् जी ने कौशल परक शिक्षा के महत्व को बताते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर अपनी प्रसन्नता प्रकट की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय जी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की सफलता का श्रेय समस्त विद्यालय परिवार को दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित मोहन राय, गिरीश जोशी, सुभाष गहतोडी, भगीरथ सोराडी, हिमांशु खर्कवाल, अंकित जोशी, बबीता जोशी, हंसा भटट्, दीपिका पुनेठा, पंकज कुमार, भरत तिवारी, योगेश उप्रेती, दीपक पचौली, प्रेरणा खाती एवं पंकज राय आदि उपस्थित रहे।




