मुख्यमंत्री धामी के आदर्श चम्पावत संकल्प को मिली नई गति, ईजरखन्दक–चौड़ायाख्याली मार्ग होगा दुरुस्त*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आदर्श चम्पावत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनपद को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के ईजरखन्दक–चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹121.31 लाख (एक करोड़ इक्कीस लाख इकतीस हजार रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह परियोजना 1.675 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से संबंधित है। शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारम्भ करने के लिए प्रारंभिक रूप से ₹10 हजार की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। इसी क्रम में इस सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं वर्षभर बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही कृषि, पर्यटन, व्यापार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि . मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच एवं जनपद के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप चम्पावत में विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।उन्होंने बताया कि शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत संबंधित विभाग को सभी आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि आमजन को इस परियोजना का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!