Sunday, 22 November 202607:28:09 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चंपावत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया ।

June 21, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योग समिति चम्पावत के संरक्षण में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था कार्यक्रम जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें पतंजलि योग समिति के सदस्य, जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडियानी के छात्र एवं अन्य विद्यालयों से आये हुए छात्र छात्राएं स्थानीय निवासी लोगों व सभी जनो ने प्रतिभाग किया, इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष लोकमणी पंत जी, जनार्दन जी, चिलकोटी गिरीश -चन्द्र पंत जी, शंकर दत्त फुलारा जी, दयाकृष्ण जोशी जी ने योग क्रियाओं का संचालन किया। मंच का संचालन डॉ बी. सी. जोशी जी ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डे जी एते विशिष्ट अतिथि बहादुर सिंह फर्त्याल जी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) जी रहे वहीं कार्यक्रम में निम्नलिखित वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!