Sunday, 22 November 202607:22:07 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चंपावत: 2018 बैच के आईएएस मनीष कुमार होंगे चंपावत के नए डीएम।

June 20, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत जिले के जिलाधिकारी नवनीत पांडे के स्थानांतरण के बाद अब 2018 बैच के युवा आईएएस अधिकारी मनीष कुमार चंपावत जिले के नए जिलाधिकारी होंगे। मनीष कुमार ने 29 साल की उम्र में एयर 84 हासिल करते हुए 2018 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की। उन्होंने लिखित परीक्षा में 863 अंक और व्यक्तित्व परीक्षण में 201 अंक हासिल किए, जिससे उनके कुल अंक 1064 हो गए। वह वर्तमान में उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। जो अब पहली बार डीएम के तौर पर मुख्यमंत्री के जिले चंपावत का पदभार संभालेंगे। उनके सामने पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व मानसून से निपटने की बड़ी चुनौती होगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!