Sunday, 22 November 202607:22:07 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

माउंट कार्मल स्कूल में मनाया गया दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस।

June 21, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत के माउंट कार्मल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया । उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एसएसबी पंचम वाहिनी, चंपावत के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार जी रहे । हेड ब्वॉय गौरव बिष्ट ने अतिथि का बैज अलंकरण कियाऔर हेड गर्ल रिया ने तिलक लगाया। इसके पश्चात विद्यालय की बैंड टीम द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी देकर पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक फादर डा.डैनी मैथ्यू सीएमआई और विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर शैली ने मुख्य अतिथि को पौध देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों की प्रतिभागी टीमों के छात्र छात्राओं ने बैंड टीम के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया ।तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित की तथा प्रतियोगियों को शपथ दिलाई और खेलों के आरंभ की विधिवत घोषणा की।
विद्यालय के चारों सदनों की टीमों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। 50मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर ,400 मी दौड़ ,1500 मीटर दौड़ , लंबी कूद और गोलाक्षेपण चक्का क्षेपण और रिले रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा व फैशन डिजाइनर हिमानी तिवारी रही। उन्होंने विजेताओं को मेडल व ट्राफी प्रदान की। ब्लू हाउस को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ओवरऑल चैंपियनशिप प्रदान की गई । गौरव बिष्ट, अर्पिता,आयुष, पलक को व्यक्तिगत चैंपियनशिप दी गई।
प्रधानाचार्य सिस्टर शैली ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी अध्यापक गणों का आभार जताया।इस अवसर पर सिस्टर बेनी,सिस्टर जेंसी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!