Saturday, 28 November 202609:43:59 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अवैध शराब के साथ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र से दो गिरफ्तार किए गये।

June 9, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

टनकपुर। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को हनुमान चट्टी से पहले नाले के पास वाहन मैक्स संख्या यूके 05TA-0197 में दो प्लास्टिक के कट्टे में कुल 66 पव्वे पिकनिक देसी शराब परिवहन कर ले जा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में पप्पू पुत्र स्व. देवी दास व पारस पुत्र पप्पू निवासी उम्र 23 वर्ष निवासी घसियारा मंडी टनकपुर शामिल हैं। उनके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई दिलबर सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह व कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!