Saturday, 21 November 202604:18:22 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चम्पावत नगर पालिकाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

January 3, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। नगर पालिकाध्यक्ष पद पर एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नमांकन पत्र वापस लिया है। निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता मेहता चौधरी दो जनवरी गुरुवार को साथ भाजपा प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के पक्ष में नाम वापस लिया। वहीं प्रेमा पांडेय ने चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सुनीता चौधरी मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर नामांकन वापस लिया है और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का निर्णय लिया है। अब चम्पावत नगर पालिकाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय, कांग्रेस की नीमा कठायत और निर्दलीय ममता वर्मा प्रत्याशी हैं। वहीं मोहन भट्ट के नाम वापस लेने से कनलगांव से गौरव पांडेय का निर्विरोध सभासद चुने गए हैं।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला मेहरा ने दावा किया कि भाजपा चम्पावत सहित सभी चारों नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद पद पर विजयी होगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, हरीश पांडेय, शंकर सिंह खाती, रवींद्र सिंह तड़ागी, नंदन तड़ागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!