Friday, 06 November 202609:09:09 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

महाविद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह।

January 1, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा ए के द्विवेदी जी का सुदीर्घकालिक शिक्षण के उपरान्त विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ द्विवेदी जी के नेतृत्व में 2010 से अब तक सैकड़ों बी एड प्रशिक्षु भारत वर्ष के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अपनी सेवायें दे रहे हैं। बेहद बहुमुखी प्रतिभा के धनी डा द्विवेदी ने महाविद्यालय के प्रति विशिष्ट अनुराग दिखाते हुए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। विदाई समारोह के अवसर पर प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता ने कहा कि डॉ द्विवेदी का सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय है, इन्होंने महाविद्यालय के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं, जिन्हें हमेशा याद रखा जायेगा। शिक्षण के साथ साथ खेलों के भी शौकीन डॉ द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने को स्वस्थ रखने के हरसंभव उपाय करने चाहिए तभी हम अपने और समाज का भी भला कर सकते हैं। विदाई समारोह में डॉ स्वाति जोशी, डॉ नीरज काण्डपाल, डॉ एस पी सिंह, डॉ रेखा जोशी, डॉ अर्चना त्रिपाठी, डॉ के सी जोशी, डॉ अपराजिता डॉ सरोज यादव, डॉ दीपक चन्द्र जोशी ने डॉ द्विवेदी के साथ बिताये पलों को याद किया और अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ कमलेश शक्टा, डॉ रवि सनवाल सहित कई विद्यार्थी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!