Monday, 16 November 202604:20:45 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालय चंपावत के छात्र-छात्राओं ने केवीके में सीखे प्राकृतिक खेती के तौर तरीके।

February 14, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। कृषि विज्ञान केंद्र में आज जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत के छात्र-छात्राओं ने परिसर का भ्रमण कर खेती की वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त कि इस दौरान वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का भी शुभारंभ किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ दीपाली तिवारी ने इसका शुभारंभ किया तथा केवीके की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सहायक फकीरचंद ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने में जीवामृत, वीजामृत, फलवार एवं वापसा के बारे में जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक डॉ रजनी पंत ने मृदाशौर्यकरण करने से भूमि में हानिकारक जीवाणु एवं विषाणु को बहुत हद तक समाप्त कर फसलों में लगने वाले रोगों एवं सूत्रकर्मी से बचने के उपाय बताएं। डॉ सचिन पंत ने वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन के उपाय बताएं। डॉ लीमा ने अत्यधिक मात्रा में रसायनों के प्रयोग से मिट्टी की क्षमता में आ रही गिरावट से पैदा हुई परिस्थितियों की जानकारी दी। स्कूली छात्रों के साथ उनके मार्गदर्शन शिक्षक राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अंजली शर्मा एवं शोभा कुमारी भी आई हुई थी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!