Monday, 16 November 202604:07:04 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

श्रीरीठासाहिब को जोड़ा जाएगा हेली सेवा से – जिला अधिकारी।

May 13, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जिलाधिकारी के प्रयासों में यदि पंख लगने लगा तो अकेले दिल्ली से यहां प्रतिदिन 10 हेली में उड़कर देश-विदेश के तीर्थ यात्री श्रीरीठा साहिब में गुरु नानक देव जी महाराज द्वारा अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर कड़वे में छुहारा जैसा मिठास लाने के चमत्कार को देखने आने लगेंगे। जिलाधिकारी के अनुसार यहां गुरु घर में हुए चमत्कार की चर्चाएं तो देश-विदेश में होती रहती है लेकिन आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लंबा एवं थकाऊ सफर होने के कारण विशेष कर वृद्ध एवं उम्रदराज तीर्थ यात्री इस चमत्कार को नमस्कार करने नहीं आ पाते हैं जिला प्रशासन इस दिशा में पहला कर किसी निजी कंपनी की हवाई सेवा लेने पर विचार कर रहा है इसके लिए रीठा साहिब में नदिया नदी के पार करोत गांव में हेलीपैड का निर्माण करने का परीक्षण किया जाएगा यदि इस कार्य सफलता मिलती है तो इस सेवा को जिले के अन्य स्थान को भी जोड़ा जा सकेगा जिससे यहां पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिल सके ; दिल्ली के कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह एवं गुरुद्वारा रीठा साहब के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने जिलाधिकारी की इस पहल का स्वागत किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!