Monday, 09 November 202607:41:52 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

लूट के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

September 25, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत कोतवाली मे लक्ष्मी दत्त भट्ट निवासी मुरियानी चंपावत द्वारा बताया गया कि दिनांक 5.9.2024 को जब वह चंपावत से वापस अपने घर को जा रहा था तो एक लाल रंग की गाड़ी में लिफ्ट ली गई जिसमें वाहन चालक द्वारा मुड़ियानी क्षेत्र में गाड़ी रोकने को कहने पर गाड़ी न रोककर उसको जबरदस्ती आगे ले जाकर वाहन चालक व दो व्यक्तियों द्वारा उससे मारपीट करते हुए ₹13,000/रू0 व अन्य सामान छीना गया। उक्त संबंध में कोतवाली चंपावत में मुकदमा अपराध संख्या- 43/24 अंतर्गत धारा 309 BNS पंजीकृत किया गया था।
लूट की घटना का खुलासा करने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी व सर्विलांस के माध्यम से घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या uk06w-8185 रंग लाल का संलिप्त होना प्रकाश में आया। दिनांक 15.09.2024 को वाहन संख्या uk06w-8185 के टनकपुर क्षेत्र में होना प्रकाश में आने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन के स्वामी रामकिशोर पुत्र माखनलाल गंगवार, निवासी मुड़ियातोली, नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया दिनांक 5.9.2024 को उसके तथा उसके दो अन्य साथियों सोनू गंगवार व साजन गंगवार, निवासी नवाबगंज (बरेली) के साथ मिलकर लूट की गई थी। अभि0 रामकिशोर को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी की गयी साथ ही घटना में शामिल 02 वांछितों की गिरफ्तारी हेतु वैधानिक कार्यवाही गयी । पुलिस टीम द्वारा दोनो वांछितों को दिनांक 24.09.2024 को कोतवाली चम्पावत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!