Friday, 20 November 202601:27:33 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

समाज कल्याण विभाग द्वारा रामलीला मैंदान तामली में पेंशन शिविर का किया गया आयोजन।

March 1, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

28 फ़रवरी 2023 को समाज कल्याण विभाग द्वारा रामलीला मैंदान तामली में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया शिविर में समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त बाल विकास,कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास,उद्यान विभाग,पशुपालन, राजस्व, पंचायती राज विभाग द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों क़ो लाभान्वित किया स्वास्थ्य विभाग द्वारा
08 दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए,समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 चार वृद्धावस्था, 04 विधवा, 2 दिव्यांग, पेंशन स्वीकृत की गई 08 यूडी आईडी कार्ड बनाए गए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामंत द्वारा बताया गया कि जनपद के दूरस्थ स्थानों पर लगातार इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है।
शिविर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रजीत पांडे , डा विनोद जोशी, डा दीप्ति जोशी, खंड विकास अधिकारी कविंद्र रावत , छेत्र के ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे। शिविर के संचालन मे साहयक समाज कल्याण अधिकारी ऍम डी भट्ट , दीपक गहतोड़ी, सुनील भट्ट, ने सहयोग किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!