Saturday, 28 November 202610:06:04 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्पावत इकाई के तत्वावधान में नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

June 10, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्पावत इकाई के तत्वावधान में नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। हमारे एक वोट की ताकत से ही आज नया भारत
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रवि पाल ने कहा कि नए मतदाताओं का चुनाव में अहम योगदान रहता है। मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अनेकों उपलब्धियां हासिल की हैं।
जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि युवाओं को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसे रूप में करना चाहिए कि जिससे देश का विकास हो सके।


संचालन जिला मंत्री विकास गिरी ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा नेता सतीश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रोहित बिष्ट, जिला मंत्री दीवान बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, ललित देउपा, बालम सिंह बोहरा, अजय नरियाल सहित तमाम नवमतदाता मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!