लोहाघाट। उदासीन नए अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं प्रसिद्ध कथावाचक वह पुराणो के मर्मज्ञ आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री के गुरु सुरेश मुनि जी महाराज के यहां पहुंचने पर आंचलिक परीधान में आई महिलाओं एवं लोगों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। जैसे ही वह नगर के वीर कालू सिंह मेहरा चौक पहुंचे उनके स्वागत के लिए पहले से ही एकत्रित लोगों ने उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्हें शोभा यात्रा के रूप में श्री कृष्ण करुणा सदन ले जाया गया। जहां पिछले एक सप्ताह से उनके प्रिय शिष्य आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री पुराण कथा का वाचन कर रहे हैं श्री कृष्ण करुणा सदन पहुंचने पर वहां भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण स्वागत किया। आचार्य श्री ने उनके चरणों में अपना शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद एवं क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि वह लोग भाग्यशाली होते हैं जिन्हें भगवान अपने घर में पुराण कथा करने व उसे सुनने की प्रेरणा देते हैं। यह कार्य सब कुछ ईश्वर के रूप में छिपी उस अदृश्य शक्ति द्वारा ही किया जाता है स्वामी जी का यहां दो दिनी प्रवास है।