Saturday, 28 November 202601:04:31 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आई फ्लू एवं डेंगू की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग द्वारा लगाई जा रहे हैं निशुल्क चिकित्सा शिविर।

August 18, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ उर्मिला बिष्ट द्वारा डेंगू एवं आई फ्लू की रोकथाम के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का लोग पूरा लाभ उठा रहे हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति लोगों का लगातार रुझान बढ़ता जा रहा है। वभाग के निदेशक डॉ जे एल फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अशोक नगरकोटी के दिशा निर्देशन में लगाए जा रहे इन शिविरों में लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा की ऐसी दवाएं वितरित की जा रही है जिससे उनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ने से रोगों की उत्पत्ति ही नहीं होती है। कोरोना महमारी के दौरान विभाग द्वारा वितरित की गई आर्सेनिक एल्बम 30 दवा बेहद कारगर साबित हुई है। शिविर में आज 153 रोगियों का उपचार किया गया । रोगियों को डेंगू से बचाव के लिए इयूपैटोरियम पर फूल पर्फोलाइटम” 30,आई फ्लू के लिए बेलाडोना 30,मार्क सोल 30,इयूफ्रशिया 30, आदि दवाएं दी जा रही है। इन दवाओं के प्रयोग से डेंगू व आंखों के रोगों से पूरी तरह बचाव हो जाता है। शिविर के संचालन में फार्मेसिस्ट उपेंद्र नाथ गुप्ता एवं भुवन उपाध्याय ने अपना सहयोग दिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!