Saturday, 28 November 202601:12:35 AM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

बच्चो को नशे से दूर एवं उन्हें अच्छे संस्कार दे रहे है शिक्षक सामश्रवा आर्य।

August 18, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। नशा हटाओ’ ‘जीवन बचाओ’ अभियान संयोजक एवं जीआईसी सिप्टी प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को सुसंस्कार निर्माण तथा देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पंचप्रण की शपथ ग्रहण करवाई।प्रधानाध्यापक कीर्ति वल्लभ गहतोड़ी जी के संचालन में शिक्षक आर्य ने बच्चों को, देश को स्वतंत्रता दिलाने तथा अपनी विरासत को अक्षुण्ण रखने वाले वीर क्रांतिकारियों और महापुरुषों के चरित्र के बारे में प्रेरक प्रसंग बताते हुए देशभक्ति भावना के प्रति प्रेरित किया।उन्होंने बच्चों को बताया कि हम अपनी विरासत रूपी माता-पिता, गुरु,आचार्य, अतिथि और बडे़-बुजुर्गों, के साथ ही गौमाता के प्रति भी सदैव आदर-सम्मान बनाये रखें।हम अपने जीवन में चोरी, हिंसा तथा नशीले बुरे व्यसनों से हमेशा दूर रहें; क्योंकि यह सामाजिक बुराइयाँ हमें मन,वचनऔर कर्म से कमजोर कर गुलाम बना देतीं हैं।इसलिए हम सदाचार,स्वच्छता एवं यातायात के नियमों को अपनाकर भी एक सच्चे देशभक्त की भूमिका निभा सकते हैं। यह हमारी देशभक्ति ही अपने देश की विरासत और एकता पर गर्व करने के साथ-साथ उसे सुरक्षित रखने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी।इस अवसर पर ललित जोशी,अनीता देवी व किरन आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित उपस्थित 100(सौ) बच्च्चों ने शपथ भी ग्रहण की।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!