लोहाघाट!आयुष विभाग द्वारा अपनी -अपनी पैथियो के जरिए डाक्टर आपके द्वार कीअवधारणा के तहत लोगों को रोग मुक्त करने के लिए नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा के संयुक्त शिविर लगाकर उन्हें राहत दी जा रही है! जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा आलोक शुक्ला एवं जिला होमीयोपैथी चिकित्सा अधिकारी डाअशोक नगरकोटी के दिशा निर्देशन में चिकित्सा दल द्वारा संयुक्त शिविर लगाकर लोगों का उपचार एवं उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया! इस दौरान दल ने आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा दोनों पद्धतियों से रोग को जड़ से नष्ट किया जाता है !तथा इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है! दोनों पैथियो के अस्पतालों में मात्र दो रुपये की पर्ची में आवश्यक दवाएं एवं परामर्श दिया जाता है!वेलटाग शिविर में 50 लोगों का आयुर्वेद एवं 120 लोगों का होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया गया! चिकित्सा दल ने स्वस्थ रहने के उपाय बताते हुए कहा कि सुबह तीन गिलास गर्म पानी पीना भोजन से एक घंटा पूर्व तथा एक घंटा बाद में पानी पीना चाहिए भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए!जिससे अपच की संभावनाएं नहीं रहती है! भोजन के तत्काल बाद पेशाब करने से गुर्दा ठीक रहता है! ठंड से बचने के लिए रोज गिलोय,मेथी अजवाइन,अदरक,काली मिर्च और तुलसी उबालकर पिए। सुबह चार फली कच्चा लहसुन खाने,नींद ना आने पर सौंप का पानी या खसखस दूध के साथ पीने,आदि तमाम उपाय बताए गए। जिन्हें घर पर ही तैयार किया जा सकता है ।आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का जिला अस्पताल की डॉ नमिता अग्रवाल, चिफ फार्मेसिस्ट भगवती प्रसाद, हरिराम एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का डॉ भूपेंद्र प्रकाश, सुगंध श्रीवास्तव, गोविंद सिंह एवं प्रकाश राम ने सहयोग किया।