Tuesday, 10 November 202602:24:48 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नेकी की राह पर चलें चंपावत के युवा।
द पब्लिक मैटर ने भी की अपील।

January 23, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook
चंपावत ! लोहाघाट की तर्ज पर चंपावत के युवा भी अब गरीबों व बेसहारा लोगों की सेवा के लिए आगे आ गए हैं। उन्होंने यहां नेकी की दीवार खड़ी कर घर-घर से लोगों से अपने अनुपयोगी वस्त्र, कंबल एवं ऊनी सामान नेकी की दीवार में देने की अपील की है। जिससे इस हाड़ कपा देने वाली सर्द में लोगों की मदद की जा सके।
इस कार्य में बृजेश गोस्वामी, प्रणव ओली, सक्षम जोशी, विजय नारियल द्वारा सराहनीय पहल की गई है तथा लोग इस कार्य में खुलकर सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं।
द पब्लिक मैटर ने भी लोगों से अपील की है कि वह गरीबों असहाय को ठंड से बचाने के लिए वस्त्र व कंबल देकर पुण्य का भागीदार बने यह अच्छा पुण्य है जिसमें ठंड से बचने वाला व्यक्ति उस व्यक्ति के लिए लाख दुआएं देगा जिसने उसके जीवन को बचाने का प्रयास किया हैं।
WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!