Monday, 16 November 202606:36:37 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक एवं भावपूर्ण स्वागत।

June 19, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत/लोहाघाट। केंद्र सरकार मे मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र लोहाघाट – चंपावत पहुँचे मंत्री अजय टम्टा का भाजपा कार्यकर्ताओ ने भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री भारत सरकार अजय टम्टा का लोहाघाट चम्पावत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मानेश्वर से उन्हें ढोल नगाड़ों व वाहनों के काफिले के साथ लोहाघाट लाया गया। जहा डाक बंगले में पाटी, लोहाघाट,बाराकोट के ग्रामीण अंचलों से आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। उन्होंने लोकनायक पीएम मोदी तथा अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बदौलत मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतना मान और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा जिस प्रकार महापुरुषो के चरण पड़ने से वह स्थान तीर्थ बन जाता है। ठीक इसी प्रकार पीएम मोदी जी के आदि कैलाश में चरण पड़ने से आज यह दिव्य स्थल देश के लोगों के नजर में आने से यहां धार्मिक पर्यटन के नये युग का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि आल वैदर रोड को आदि कैलाश से जोड़ दिया गया है। इससे न केवल हमारी रक्षा पंक्ति मजबूत होगी बल्कि पर्यटन के साथ रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। उन्होंने टनकपुर- जौलजीबी सड़क मार्ग को भी जल्द पूरा करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण करने का भी अपना संकल्प दौहराया।
उन्होंनें कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल मे जो उन्हें दायित्व दिया गया हैं उसका वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे l उन्होंने कहा उनकी पहली प्राथमिकता अपनी लोक सभा तथा प्रदेश में अधिक से अधिक विकास कार्य करना है। पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें इस बार पूरा किया जाएगा। इसके बाद मंत्री क्षेत्र के शहीद कृष्णानंद जोशी के घर सेरीगैर पहुंचे जहां परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, मोहित पाठक, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल,सुमन लता, निर्मला अधिकारी ,गोविंद वर्मा ,सतीश पांडे , सचिन जोशी,राजेश बिष्ट , नवीन रसिला,बहादुर सिंह फर्त्याल , सतीश खर्कवाल,भुवन खेतीखान की चंन्द्कला मेहरा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मोहित पाठक ने मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!