Sunday, 08 November 202602:01:57 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

भारत चुनाव आयोग द्वारा चंपावत जिले में पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी को किया गया पुरस्कृत।

June 20, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चंपावत जिले में हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव को पूर्ण गरिमामय एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि नेपाल सीमा से जुड़े इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लोकसभा चुनाव को पूर्ण पारदर्शी एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा द्वारा जिले के दुर्गम क्षेत्र में पैदल चलकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ लोगों को अधिकाधिक वोट देने के लिए भी प्रेरित किया, जिसका परिणाम हुआ कि जिले में चुनाव संचालन से लेकर चुनाव परिणाम की घोषणा तक सब कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने इस सम्मान को जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जिले के सभी विभागों, कर्मचारियों एवं चुनाव संचालन से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बदौलत चुनाव आयोग में इस जनपद की विशेष पहचान बनी है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!