Wednesday, 18 November 202612:27:16 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

भगतदा का चंपावत एवं लोहाघाट में हुआ भव्य स्वागत।

September 25, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का चंपावत एवं लोहाघाट में लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। चंपावत के प्रमुख उद्यमी नरेंद्र सिंह लड़वाल के आवास में उन्होंने भोजन किया तथा लोगों से उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने चंपावत को मॉडल जिला बनाने में लोगों से अपना सहयोग देने को भी कहा। इस अवसर पर नरेंद्र लड़वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, एडवोकेट शंकर पांडे, सीएम प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, श्याम पांडे, त्रिलोक गिरि, भाजयुमो के अध्यक्ष गौरव पाण्डे आदि ने उनका स्वागत किया।
लोहाघाट पहुंचने पर उनका नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश चंद्र पांडे, मयंक पुनेठा, चंद्रशेखर जोशी, अमित जुकरिया, जीवन गहतोड़ी, कुशल सिंह धौनी, राजू बिष्ट आदि तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। श्री कोश्यारी रामलीला मैदान में चल रहे श्रीगणेश महोत्सव में हो रही श्रीराम कथा में भी शामिल हुए तथा देर तक कथा का आनंद लिया। उन्हें व्यास पीठ से आशीर्वाद दिया गया। बाद में वे पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!