Tuesday, 24 November 202611:23:53 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का प्रभारी जिला अधिकारी ने किया शुभारम्भ।

February 19, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत- भारतीय रेडक्रास समिति, चम्पावत द्वारा संचालित समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र का शुभारम्भ किया गया डा० आर०के०जोशी, वाईस चेयरमैन भारतीय रेडक्रास समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं रेडक्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पी वी भट्ट ने संचालन करते हुए रेड क्रॉस समिति के गतविधियों की जानकारी दी। विशेष शिक्षक इंदु पांडे ने कहा कि दिव्यांगजन भले ही शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं लेकिन ईश्वर ने उन्हे ऐसा हुनर दिया है कि यदि उन्हें सामाजिक प्रेम एवं सदभाव मिले तो उनकी प्रतिभा सामने आ सकती है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ0 स्निग्धा वर्मा ने दिव्यांगों को स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिये।

 जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामंत ने विभाग द्वारा दिव्यांगों को दी जाने वाले सहायता की विस्तार से जानकारी दी सी एम ओ डॉ देवेश चौहान ने डीडीआरसी के जरिये दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओ की जानकारी दी। वही मुख्य अतिथि ने डीडीआरसी के संचालन में हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर रेड क्रॉस समिति की ओर से उपस्थित दिव्यांगों को कंबल वितरित किये गए वक्तायो ने स्वयं दिव्यांग होते हुए अपने अन्य दिव्यांग साथियों की सहायता करते आ रहे हिम्मत सिंनग्वाल की हिम्मत व उनके प्रयास की सराहना की कार्यक्रम में डॉ बलवीर सिंह डॉ गौरांग जोशी डॉ गिरेंद्र चौहान डॉ उर्मिला अनुष्का गुप्ता विनीत पांडे रेनु हरीश पांडे दीपक पनेरु हरीश भट्ट गौरव पांडे बालादत्त थ्वाल लक्ष्मीदत्त थ्वाल आदि दिव्यांग जन भी मौजूद थे। 

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!