Friday, 06 November 202605:23:27 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महाविद्यालय लोहाघाट की प्रियंका चंद एवं संजना बिष्ट को युवा संसद प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ l

February 19, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

महाविद्यालय में प्रमाण पत्र सम्मान समारोह में एक सौ बीस छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड सरकार के डिपार्टमेंट्स ऑफ़ पार्लियामेंट्री अफेयर्स, उत्तराखण्ड द्वारा महाविद्यालय को मेमेंटो के रूप में भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ एवं प्रमाण पत्र प्राप्त हुए जिन्हें प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, एवं डॉ. प्रकाश लखेड़ा, समन्वयक, युवा संसद प्रतियोगिता द्वारा छात्रों को प्रदान किए गए l

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा की महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा युवा संसद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर इस दिशा में स्पष्ट संकेत करता है की समाज, राज्य एवं देश का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है तथा छात्राओं द्वारा भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करना नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है l
कार्यक्रम अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों और प्राध्यापकों का धन्यवाद डॉ. प्रकाश लखेड़ा द्वारा दिया गया l
प्रमाण पत्र कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नीरज काण्डपाल,चंद्रा जोशी, मनीष बिष्ट, प्रियांशु ढेक, हिमांशु चंद, अंजू कुमारी, प्रियंका, कृतिका, कुमकुम, सरिता, रुखसार, अंजु आदि अनेक छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे l

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!