Saturday, 31 October 202603:10:15 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चुनाव में गुंडागर्दी करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक ने दिए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश।

July 11, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में शराब का बोलबाला एवं असामाजिक तत्वो की हर कार्य में दखलंदाजी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कमर कस ली है। उनका कहना है कि पुलिस की पहली प्राथमिकता जनपद में पंचायती चुनावो को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करना है। जिसमें लोग बिना किसी भय व लालच से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। एसपी के अनुसार चुनावी माहौल में किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में देने की इजाजत नहीं दी जा सकती तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई किए जाने के आदेश सभी थानाध्यक्षों को दिए गए हैं।
उधर रीठासाहिब पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के आदेशों का अनुपालन करते हुए एक असामाजिक व्यक्ति को गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध कर दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट द्वारा यहां अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पुलिस असामाजिक तत्वों पर भारी पड़ गई जब पांच लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है । थानाध्यक्ष के अनुसार पंचायती चुनाव में अवैध शराब पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। जिसके लिए पुलिस ने अपना सूचना तंत्र को और मजबूत कर दिया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!