Sunday, 08 November 202611:28:26 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जानिए उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

December 7, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देहरादून। उत्तराखंड कल रविवार से मौसम की प्रकृति बदलने वाली है मौसम वैज्ञानिको ने आठ और नौ दिसंबर को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई हैं। इसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदान तक तापमान गिर सकता है ,और ठंड बहुत बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया आठ ओर नौ दिसंबर को उत्तराखंड में पश्चिम विक्षोभ प्रभावित होने से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम का बिगड़ना 8 दिसंबर को दोपहर के बाद शुरू होगा तेज गर्जन और हवा चलने के साथ प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और 10 दिसंबर के बाद प्रदेश में सुखा हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते चार से छः डिग्री तापमान में गिरावट हो जाएगी, और पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों तक ठंड बहुत बढ़ सकता है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!