Sunday, 08 November 202611:10:35 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आखिर कपड़ा व्यापारी के साथ ट्रेडिंग के नाम पर कैसे हो गई 43.73 लाख की साइबर ठगी।

December 7, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

रुद्रपुर। रुद्रपुर के एक कपड़ा व्यापारी के साथ ट्रेडिंग करने के नाम पर 43.74 लाख की साइबर ठगी हो गई। पंजाबी मार्केट रुद्रपुर निवासी राजीव साहनी ने पंतनगर साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह कपड़ा व्यापारी है। नवंबर माह में फेसबुक से एक अनजान व्यक्ति ने संपर्क किया उस फेसबुक में कथित अन्य शर्मा का नाम था। उसने अन्तरराष्ट्रीय शेयर बाजार ट्रेडिंग के जरिए करोड़ों रुपए कमाने का लालच दिया, और उनको टेलीग्रामस से बात करने को कहा। इस पर विश्वास करके उन्होंने टेलीग्राम पर बात करना शुरू कर दिया। 6 से 27 नवंबर तक उन्होंने 43,74630 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान उनका लाभ होने को दिखाया जा रहा था। जब उन्होंने रकम वापस करने की मांग की तो उनको और रकम जमा नहीं करने और जमा करी हुई रकम वापस न देने की धमकी दी। उन्हें इस बात से ठगी का अहसास होने लगा। और फिर उन्होंने बुधवार को पंतनगर साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित व्यक्ति ने जिस लिंक पर रकम ट्रांसफर कर रखी थी, साइबर पुलिस उसकी जांच में लगी हुई है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!