Saturday, 07 November 202610:30:44 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नर को नारायण मानकर सेवा करने की प्रेरणा तो मिलती है ईश्वर से – स्वामी शुद्धिदानंद।

December 11, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। डॉक्टर को ईश्वर का साक्षात रूप माना जाता है।आज भले ही रूपए पैसे ने चिकित्सा पेशे की रोगियों के प्रति होने वाली संवेदनशीलता को लील लिया है लेकिन ईश्वर ने अभी भी ऐसे चिकित्सकों का देवत्त्व स्वरूप बनाए रखा है जो वास्तव में रोगियों के लिए ईश्वर का दूसरा रूप है । अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में नर को नारायण मानकर उनका जिस भावना से निशुल्क उपचार किया जाता है, उससे प्रभावित होकर पांडिचेरी के डॉ0 डीएस दुबे एनेस्थीसिया यहां वर्ष में दो पाली में 6 माह तक निशुल्क अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। इसी प्रकार यहां कि चिकित्सा सेवाओं को देखने लखनऊ से आए ख्याति प्राप्त सर्जन डॉ नीरज द्विवेदी पिछले पांच वर्षों से यहां डॉ0 दुबे के साथ विभिन्न प्रकार के ऐसे ऑपरेशन कर उन लोगों को राहत देते आ रहे हैं जो धन के अभाव के कारण अन्यत्र ऑपरेशन करने में समर्थ नहीं थे तथा अपने दर्द को झेलते आ रहे थे । दोनों डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मायावती मैं सेवा देते मन में इतनी अपार खुशी एवं रोगियों का आशीर्वाद मिलता है, उसे वे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनका यह भी कहना है कि यहां जो दुआएं मिलती हैं उन्हें रुपयों से नहीं खरीदा जा सकता है ।
दोनों डॉक्टरों को अर्जेंटीना के नेवी ऑफिसर से संयासी बने स्वामी मधुरानंद जी महाराज से भी बड़ी प्रेरणा मिली है जो यहां के आश्रम में 12 वर्षों से सेवारत हैं । आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद महाराज का कहना है कि यहां ईश्वर की ओर से माध्यम बनकर ही लोग सेवा के लिए प्रेरित होते आ रहे हैं ।उनकी चेतना जागृत हुई है कि अंत समय में व्यक्ति अपने कार्यों की खुशबू समाज में छोड़ जाता है जबकि उसके द्वारा अर्जित धन दौलत तो तिजोरी में ही रह जाती है । धर्मार्थ चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एक देवानंद जी महाराज का कहना है कि हमारे अस्पताल में ऐसे चार दर्जन से अधिक डॉक्टर जुड़े हुए हैं जो अपने पेशे में इतने माहिर है कि उन्हें अपने कार्य से फुर्सत ही नहीं मिलती लेकिन प्रतिवर्ष वे चिकित्सालय द्वारा बनाए गए मुक्त चिकित्सा शिविरों के रोस्टर के अनुसार यहां नर को नारायण मानकर आते रहते है।डॉक्टरों की इस अभूतपूर्व सहयोग को देखते हुए आश्रम के बड़े महाराज द्वारा निकट भविष्य में ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिसमें सभी प्रकार के ऑपरेशन यहां संपन्न कराए जा सकेंगे। इस सेवा कार्य में ग्रामीणों को दर्द को समझने वाले चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल एंड सीईओ डॉ रंजीत मेहता भी जुड़ गए हैं। जिससे सेवा क्षेत्र का विस्तार करने की नई-नई प्रेरणायें मिल रही हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!