Sunday, 08 November 202611:10:36 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चम्पावत : व्यापारी प्रयाग राय के पुत्र निखिल के निधन पर व्यापारियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की, पीजी कॉलेज में भी आयोजित की गई शोक सभा

December 12, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। नगर के वरिष्ठ व्यापारी प्रयाग राय के पुत्र निखिल राय के आकस्मिक निधन पर चम्पावत व्यापार संघ ने गांधी चौक पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि निखिल राय बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे पीजी कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान फुलारागांव के पास डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। निखिल के निधन से चम्पावत में शोक की लहर दौड़ गई। निखिल को सभी व्यापारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला महामंत्री कमलेश राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, उपाध्यक्ष कमलदीप तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, वरिष्ठ व्यापारी भागवत चरण राय, ललित मोहन गोस्वामी, सनी वर्मा, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, आनन्द अधिकारी, गौरव वर्मा, भैरव जोशी, नंदू जोशी, कमल पटवा, रवि पटवा, नवीन जोशी, विजय कार्की, पृथ्वीराज तड़ागी, प्रकाश सेलिया, भूपेंद्र सिंह महर, गौरव वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।वहीं पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद निखिल राय का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा। जिसके बाद शाम को स्थानीय श्मशान घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के लोग भी गमगीन हैं। शोक में भाजपा ने बैठक टाल दी। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने बताया कि शोक जताने के बाद पार्टी की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 12 दिसंबर को होगी। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद चम्पावत संस्कृत विद्यालय में आयोजित गीता जयंती के कार्यक्रमों को भी संक्षिप्त कर दिया गया। सोबन सिंह जीना विश्ववि‌द्यालय के चम्पावत परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र निखिल राय के निधन पर परिसर में शोक जताया गया। कैंपस के निदेशक डॉ. नवीन भट्ट और परिसर के तमाम शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!