(ISC) 12 वीं छात्रा ने 95% अंक से बढ़ाया विद्यालय का मान (ISC) की मान्यता के बाद यह विद्यालय का प्रथम बोर्ड परिणाम रहा, अतः सभी छात्र / छात्राएँ प्रथम श्रेणी अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा० डैनी मैथ्यू जी एवं प्रधानाचार्या सिस्टर शैली देवासी ने विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की विद्यालय के होनहार छात्र उत्कर्ष सक्टा ने (ICSE) बोर्ड में इतिहास व जीवविज्ञान में 100% तथा कुल 97% अंक प्राप्त कर इतिहास रचा, वहीं विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा वर्तिका पाण्डे (ISC) ने 95%. अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इसी के साथ विद्यालय के अध्यापकों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष एवं खुशी व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को शुकामनाएँ दी।


