दिनांक 13 मई 2026 को घोषित सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यालय का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय के छात्र भुवन चन्द्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा-12 की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि भुवन प्रतिदिन विद्यालय आने-जाने के लिए लगभग 16 किलोमीटर की दूरी तय करते थे, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की।
परीक्षा परिणाम में प्राची जोशी ने 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि चांदनी और सचिन कुमार ने 83.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!