Sunday, 08 November 202606:43:40 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारी समितियां व पैक्स मजबूत होंगी तो जिले में समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

October 12, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित सहकारी समितियों में सीएससी और आधार पंजीयन केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक में उन्होंने खाली पड़े सरकारी भवनों को अन्न भंडारण के रूप में विकसित करने को कहा। कलक्ट्रेट में डीएम ने सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हर गांवों को सहकारी समितियां पैक्स से कवर करते हुए क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। महिला फेडरेशनों, महिला स्वयं सहायता समूहों को समितियों से जोड़ने, कृषि उत्पादन केंद्रों को और अधिक सुविधाजनक बनाएं जाने पर जोर दिया। डीएम ने दुग्ध, सहकारी, मत्स्य, पशुपालन और ग्राम्य विकास विभाग को मिलकर आगामी 15 दिन के भीतर जिले में 200 समितियां बनाने के भी आदेश दिए। सीडीओ समय-समय पर अपने स्तर से भी सम्बंधित विभागों के साथ बैठक लेने को कहा। जिला सहायक निबंधक को सभी सहकारी समितियों को कंप्यूटराइज्ड कराने का आदेश दिया। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, सीएओ डी कुमार, एआर सुभाष गहतोड़ी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एनपी आगरी, जिला प्रबंधक नाबार्ड राकेश कन्याल सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!