Sunday, 08 November 202606:43:40 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

घटोत्कच महोत्सव में बच्चों के लिए आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं।

October 11, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। घटोत्कच महोत्सव द्वितीय दिवस प्रथम सत्र सुबह 10:00 बजे से मंदिर में एक ओर कन्या पूजन तथा साथ ही समिति द्वारा विद्यालय बच्चों हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें निबंध लेखन चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्राथमिक जूनियर और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई । इसमें कार्यक्रम संबंधित इन्दुवर जोशी, साथ में नीरज महर, दीपक पनेरु ,ललित मोहन जोशी ,उमेश जोशी, संजय महर, मनोज कुमार जोशी ,शामसरोवा, अंकित, प्रियंका हरडिया आदि शिक्षक एवं सदस्यों द्वारा आयोजन में पूरा सहयोग किया गया इस प्रतियोगिता में आनंद बाल विद्या मंदिर चंपावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यारकुडा, इंडस नेशनल स्कूल चंपावत सनशाइन पब्लिक स्कूल एंजेल्स एकेडमी सनशाइन पब्लिक स्कूल एबीसी अल्मा मेटर, विवेकानंद विद्या मंदिर चंपावत आदि तमाम विद्यालय ने प्रतिभाग किया। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा डेंगू और मलेरिया से जागरूकता अभियान के तहत अपने विभाग की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन में पूरा सहयोग एवं व्यवस्था की। बच्चों को निबंध सीनियर वर्ग में लोकतंत्र धर्म और राष्ट्र विषय दिया गया तथा प्राथमिक वर्ग में पढ़ाई और स्वास्थ्य विषय लिया गया चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग को प्राकृतिक दृश्य जूनियर वर्ग को कोरोना से बचाव और सीनियर वर्ग को डेंगू मलेरिया से बचाव विषय दिए गए। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 13 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजे से घटोत्कच महोत्सव समिति के मंच पर सम्मानित किया जाएगा

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!