Tuesday, 10 November 202604:21:19 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एस.एस. बी. उप महानिरीक्षक (अल्मोड़ा) के निर्देशानुसार मनाया गया योग दिवस।

June 21, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। 10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य पर उप महानिरीक्षक डी.एन. भोम्बे (क्षेत्रक मुख्यालय एस.एस.बी अल्मोड़ा ) के नेतृत्व में सीमा चौकी खल्दुन्गा में , अनिल कुमार सिंह , कमांडेंट की उपस्थिति में मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह और भीम प्रसाद (योगा प्रशिक्षक) के संचालन मे आज दिनांक 21/06/2024 को वाहिनी मुख्यालय एवं वाहिनी के सभी सीमा चौकियों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 21 जून 2024 को योग दिवस की थीम ‌‌स्वयं और समाज के लिए योग के तहत संपूर्ण विश्व में मनाया जा रहा हैं जिसका तात्पर्य यह हैं कि योग न सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ाता है बल्कि सामाजिक कल्याण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
महिला सशक्तिकरण व स्वस्थ शरीर और सुंदर मन के लिए रोजाना योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। योग हमें बैठने का तरीका, प्राणायाम और ध्यान करना भी सीखाता है। रोजाना योग करने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं, इसलिए योग को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं, रोजाना योग करने से शरीर ,मस्तिष्क और मन स्वस्थ रहता हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उप महानिरीक्षक ने सभी बलकर्मियों से योग के महत्व और इसके फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है , योग करके न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है बल्कि खुद और दूसरों के जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन भी लाए जा सकते हैं। इसके लिए योग को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए और लोगों को योग के प्रति जागरूक भी करना चाहिए।
इस कार्यक्रम के दौरान, अनिल कुमार सिंह (कमांडेंट) अमित कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), हेमंत कुमार (उप0 कमांडेंट) , नितिन कुमार सिंह (उप0कमांडेंट), डॉ घनश्याम पटेल (उप कमांडेंट, पशु चिकित्सक) , संजय कुमार (सहायक कमांडेंट, संचार) के साथ उप निरीक्षक अजित सिंह, सहायक उप -निरीक्षक संजीव कुमार नाथ एवं अन्य 203 बलकर्मियों ने योग किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!